सावधान: प्रदेश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, आज मिले 505 कोरोना पॉजिटिव

MS Malik
By
1 Min Read

उत्तराखंड में कोरोना का सक्रिय आंकड़ा पहुंचा एक हजार, राजधानी दून में आज 253 पॉजिटिव

देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और ओमिक्रोन के खतरे के बीच उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 505 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में आज 119 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 46 हजार 648 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 31 हजार 628 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,420 लोगों की जान जा चुकी है।

देखिए बुधवार को किस जिले में कितने मिले कोरोना पॉजिटिव केस

अल्मोड़ा 05
बागेश्वर 09
चमोली 05
चम्पावत 03
देहरादून 253
हरिद्वार 64
नैनीताल 55
पौड़ी 60
पिथौरागढ़ 06
रुद्रप्रयाग 01
टिहरी 05
उधमसिंह नगर 37
उत्तरकाशी 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!