सावन के प्रथम सोमवार को बन रहे शुभ योग का महत्व और पूजा विधि

MS Malik
By
6 Min Read

आषाढ़ पूर्णिमा के बाद सावन मास का प्रारंभ हो जाएगा, जिसका शिव भक्तों को काफी इंतजार रहता है। सावन का पहला सोमवार आज 10 जुलाई को है और इस दिन कई बेहद शुभ योग बन रहे हैं और पंचक काल भी समाप्त हो रहा है। आइए जानते हैं सावन के पहले सोमवार को बनने वाले शुभ योग, सावन सोमवार का महत्व और प्रमुख तिथियों के बारे में…

4 जुलाई दिन मंगलवार से सावन मास की शुरुआत हुई और 10 जुलाई को सावन मास के पहले सोमवार का व्रत किया जाएगा। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय मास है और इस बार मलमास या पुरुषोत्तम मास की वजह से चार नहीं बल्कि आठ सोमवार का व्रत किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे वर्ष शिव पूजा का जो पुण्य मिलता है, वह सावन सोमवार में भगवान शिव का जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने से प्राप्त हो जाता है। सोने पर सुहागा की यह है कि इस बार सावन के पहले सोमवार पर कई सुंदर योग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व कई गुणा बढ़ गया है।

आइए जानते हैं सावन के पहले सोमवार पर बन रहे शुभ योग का महत्व और पूजा विधि…

सावन सोमवार का पहला व्रत 10 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन रवि नामक सुंदर योग बन रहे हैं और पंचक काल भी समाप्त हो रहा है। साथ ही गुरु और चंद्रमा के एक राशि में होने पर गजकेसरी नामक शुभ योग भी बन रहा है, जिससे सावन के पहले सोमवार का महत्व बढ़ गया है। इसके साथ ही पुरुषोत्तम मास के स्वामी श्रीहरि हैं, जिससे सावन में हरि और हर दोनों की कृपा प्राप्त करने का शुभ संयोग बन रहा है।

सावन मास में मिलेगी हरि और हर की कृपा
सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई दिन मंगलवार से हो रही है और समापन 31 अगस्त को होगा। मलमास या पुरुषोत्तम मास की वजह से सावन का महीना एक नहीं बल्कि दो महीने का होगा, जो शिव भक्तों के लिए शिव कृपा से कम नहीं है। दो मास का सावन होने की वजह से शिव भक्त बेहद प्रसन्न है क्योंकि सावन का हर दिन शिव कृपा दिलाने में सहायक होता है। साथ ही मंगला गौरी के व्रत की संख्या भी नौ हो गई है और सावन में एकादशी व्रत की संख्या भी चार हो गई है।

सावन सोमवार का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत करने से भाग्य बदल जाता है और शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली और जीवन में सुख समृद्धि के लिए सावन सोमवार का व्रत किया जाता है। इस मास की गई पूजा से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और ग्रह-नक्षत्रों के स्वामी होने की वजह से सभी दोष भी दूर होते हैं। इसके अलावा मान्यता है कि भगवान शिव सावन मास में धरती पर अपने ससुराल गए थे, जहां उनका भव्य स्वागत जलाभिषेक और अर्घ्य देकर किया गया था। इसलिए इस मास भक्त भक्ति में लीन रहते हैं, जिससे शिव कृपा प्राप्त की जा सके।

सावन सोमवार व्रत विधि
सावन सोमवार का व्रत ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दिन के तीसरे प्रहर यानी सायंकाल तक रखा जाता है। सोमवार सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान व ध्यान से निवृत होकर हाथ में अक्षत लेकर व्रत का संकल्प करना चाहिए। इसके बाद पास के शिवालय में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल, जल, बेलपत्र, सुपारी, फूल, फल, भांग, धतुरा आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और विधि विधान के साथ शिव पूजा करें। सोमवार व्रत में कथा सुनना अनिवार्य माना जाता है। कथा सुनने के बाद शिव मंत्रों का जप करें और प्रार्थना करें। इसके बाद प्रदोष काल में भी शिव पूजन करें और मंत्रों का जप करते हुए आरती उतारें। इसके बाद आप भोजन कर सकते हैं। यह पूजा विधि सावन मास के हर सोमवार को की जाएगी। उपवास रखने वालों को रात्रि के समय जमीन पर सोना चाहिए। भगवान शिव से जुड़ी सभी पूजा और व्रत तीन प्रहर तक ही किए जाते हैं।

सावन सोमवार की तिथियां
इस बार सावन मास में आठ सोमवार का व्रत किया जाएगा। पहले सोमवार का व्रत 10 जुलाई, दूसरा सोमवार का व्रत 17 जुलाई, तीसरा सोमवार का व्रत 24 जुलाई, चौथे सोमवार का व्रत 31 जुलाई, पांचवें सोमवार का व्रत 7 अगस्त, छठे सोमवार का व्रत 14 अगस्त, सातवें सोमवार का व्रत 21 अगस्त और आठवें सोमवार का व्रत 28 अगस्त को किया जाएगा…

यह दुर्लव योग यह है की 2 सावन 19 साल बाद लगा है
3 जुलाई 2004 को दो सावन लगा था जिस में 9 सोमवार व्रत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था
और फिर 2023 में भी 2 सावन का आनंद लेगे सभी
भगतगण और इस वार भी 59 दिन का सावन लगा है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!