सुप्रीम कोर्ट में 241 पदों पर निकली भर्ती, आठ मार्च तक करें आवेदन

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

सुप्रीम कोर्ट की ओर से 200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये भर्ती अभियान जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के कुल 241 पदों पर भर्ती करेगा. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2025 तय की गई है. उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें अंतिम डेट निकल जाने के बाद उन्हें आवेदन का मौका नहीं मिलेगा. उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी जरूरी है. इसके अलावा, कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी अनिवार्य है।

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, SC/ST/भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग/स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं.

इसके बाद होमपेज पर लेटेस्ट रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं.

फिर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) भर्ती 2025 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.

अब अपनी सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें.

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिशन करें.

अंत में उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सेव रख लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!