हरीश विरमानी बने दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। दून वैली उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं बन्नू बिरादरी के प्रदेश अध्यक्ष हरीश विरमानी को व्यापार मंडल का मुख्य सरंक्षक बनाया है।

उक्त जानकारी देते हुए दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने बताया कि दून वैली व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। दून वैली उद्योग व्यापार मंडल की सक्रियता को देखते हुए बड़ी संख्या में व्यापारी दून वैली उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में आज शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हरीश विरमानी को दून वैली उद्योग व्यापार मंडल का मुख्य संरक्षक सभी सरंक्षकों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर संरक्षक पृथ्वी राज चौहान, अशोक वर्मा, विजय बग्गा, संरक्षक सुशील अग्रवाल, अध्यक्ष पंकज मैसोन, कालू भगत, विश्वनाथ कोहली, संतोख नागपाल, संतोष कोहली, रवि मल्होत्रा, राजीव सच्चर, पंकज दीदान, राकेश किशोर गुप्ता, शेखर फुलारा, विनय नागपाल, विनीत मिश्रा, रोहित बहल, मनन आनंद, दिव्य सेठी, मनीष मोनी, मोहित मेहता, सुरेश गुप्ता, पुनीत सेहगल प्रेम नगर, हेम रस्तोगी कारगी, अमरदीप सिंह पटेल नगर, भुवन पालीवाल रायपुर, दीपू नागपाल मच्छी बाजार, श्याम सिंह शिवम मार्केट, तीरथ सचदेवा, अशोक अग्रवाल, सन्नी कुमार, गोपाल कपूर, कार्तिक बजरंगी, मयंक भसीन, अजेय गुजराल, मननी विज, अनमोल अहूजा, सुमित कोहली, निरंकारी पुस्तक, मोहमद राशिद, नवीन अरोरा, रनिक खुराना, दीपक चांदना, दीपक पराशर, सुमित कुमार अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!