29 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, एक फरवरी को पेश होगा बजट

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र नहीं बुलाये जाने के तमाम विरोधों के बाद अब सरकार बजट सत्र जल्द ही बुला सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो सकता है। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने इस बजट सत्र को दो हिस्सों में करने की तैयारी कर रही है। मंत्रिमंडल समिति ने सत्र का पहला सत्र 29 जनवरी से 15 फरवरी तक, जबकि दूसरा सत्र आठ मार्च से आठ अप्रैल तक आयोजित करने की सिफारिश की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया गया था। जिसके चलते विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की थी. विपक्ष का कहना था कि किसानों के मुद्दे पर चर्चा से सरकार बच रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!