दुखद : मन्दिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां पूजा करने जा रहे लोगों का वाहन गहरी खाई में जा गिर गया इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए है। वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं मामले में सीएम धामी ने दुःख व्यक्त किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में हुआ है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को दी। ऊपर से जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े दिख रहे थे।

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा ” बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर आ रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!