दु:खद: राजधानी में पैर फिसलने से खाई में गिरे युवक, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में मसूरी रोड़ पर पैर फिसलने से युवक खाई में गिर गया जिस कारण युवक की मौत हो गई जबकि साथी दूसरे युवक की हालत गंभीर है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को दोनों युवक खाई में मिले। जबकि सड़क पर चार पहिया वाहन खड़ा था । उपचार के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया, उसे बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी खाई में गिर गया।

आज सुबह देहरादून कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक खाई में गिर गए जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इसके बाद एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!