दुखद: मालदेवता सुरकंडा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी बाईक, पिता पूत्र की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। टिहरी जिले के चम्बा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक बाइक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आज 112 ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि मालदेवता- सुरकंडा मोटर मार्ग पर बाइक सवार दो लोग देहरादून की ओर आते हुए अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त घटना थाना चम्बा क्षेत्रान्तर्गत दुबड़ गांव में हुई थी। बाइक सवार पिता- पुत्र की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा तत्काल खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से दोनों शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों का विवरण

  1. गोविंद सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी- ग्राम मरोड़ा सत्यों, चम्बा, टिहरी।
  2. सुमित पुत्र गोविंद सिंह, उम्र 17 वर्ष, निवासी- उपरोक्त
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!