दुखद: भट्टे की चिम्नी में ईंट लगा रहे थे मजदूर, दीवार गिरने से पांच की मौत कई घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। हरिद्वार जिले में सुबह सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। आज सुबह मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरने का काम कर रहे थे कि अचानक से दीवार भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए।

फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!