चुनावी ड्यूटी से गायब हुआ नशे में धुत्त मतदान अधिकारी, शिकायत दर्ज

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कोटद्वार के बूथ 63 राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच में अपर कालाबड़ के मतदान अधिकारी के नशे में धुत और मतदान केंद्र से गायब होने की शिकायत कोटद्वार कोतवाली में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कराई है। जानकारी के मुताबिक मतदान अधिकारी मतदान केंद्र छोड़कर चले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीठासीन अधिकारी ने जब गायब हुए मतदान अधिकारी को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पीठासीन अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को मतदान अधिकारी की सूचना देकर उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद वह घर नशे में धुत्त पाए गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!