आंगनवाड़ी/ मिनी कर्मचारी संगठन के चुनाव में नेगी अध्यक्ष, अरोड़ा बनी महामंत्री

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। आंगनवाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश स्तरीय चुनाव रविवार को परेड ग्राउंड स्थित उज्जवल रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेशभर से जिला, ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सभी सदस्यो ने भाग लिया। प्रदेश कमेटी का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव कराए गए। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी, मीडिया प्रभारी प्रदेश सदस्य के रूप में कई लोगों ने अपना नामांकन पत्र पेश किया।

  • जिसमें सभी ब्लॉकों से लिखित वोटिंग पत्रों के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष पद पर पौडी से रेखा नेगी को 27376 वोट डालकर सभी लोगों ने अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बागेश्वर से बिमला कोहली,
  • प्रदेश महामंत्री पद पर उधम सिंह नगर से रंजीता अरोरा
  • प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार से पूनम देवी,
  • प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर चम्पावत से गोविन्दी मेहता
  • प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर रुद्रप्रयाग से सुनीता भटृ
  • प्रदेश सदस्य के पद पर रुद्रप्रयाग से उपासना सेमवाल
  • प्रदेश सदस्य पद हेतु पौड़ी से बसंती रावत
  • प्रदेश सदस्य पद हेतु हरिद्वार से अंजू
  • प्रदेश सदस्य पद हेतु टिहरी से सरोजिनी अन्थ्वाल
  • प्रदेश सदस्य पद हेतु उत्तरकाशी से रुक्मणी सेमवाल
  • प्रदेश सदस्य पद हेतु देहरादून से संध्या नेगी
  • प्रदेश सदस्य पद हेतु चमोली से कस्तूरबा देवी
  • प्रदेश सदस्य पद हेतु बागेश्वर से कुमारी भावना
  • प्रदेश सदस्य पद हेतु नैनीताल से धनापा बिष्ट
  • प्रदेश सदस्य प्रदेश चंपावत से विमला पनेरू
  • प्रदेश सदस्य पद हेतु पिथौरागढ़ से कुन्ती पोखरिया
  • प्रदेश सदस्य प्रदेश उधम सिंह नगर से कुसुम लता को नियुक्त करते हुए सभी लोगों ने हर्ष खुशी के साथ विजय जुलूस के साथ अपने संगठन की जीत का उद्घोष किया।
  • पुष्पा सजवाण, बीना तड़ियाल, जिला अध्यक्ष पौड़ी पूनम कैन्तूरा, देहरादून पिंकी सिह, चंपावत मीना बोरा, टेहरी ममता रतूडी,हरिद्वार से रितेश चौहान, उत्तरकाशी विजयलक्ष्मी नौटियाल, रुद्रप्रयाग सुनीता बडथ्वाल, पिथौरागढ़ नीमा जोशी, बागेश्वर भगवती जोशी अल्मोड़ा रजनी बगडवाल, नैनीताल हेमा लोहानी उधम सिंह नगर चंद्रावती, चमोली अभिलाषा आदि मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!