भाजपा विधायक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ थाना बहादराबाद में बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद विधायक सुरेश राठौर के 9खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला ने राठौर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश के बाद सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले विधायक ने आरोप लगाने वाली महिला और उसके दो अन्य साथियों पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक ने इस महिला पर 36 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था, जिसमें ज्वालापुर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद अब महिला ने कोर्ट के आदेश से विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ बहादराबाद थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है।

इस मामले में जानकारी करने पर बहादराबाद एसओ का बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण को लेकर ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि वो पुलिस को सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लगाने वाले लोग पहले ही फिरौती के मामले में जेल जा चुके हैं। राठौर ने कहा कि उनकी राजनीतिक छवि बिगाड़ने का काम किया जा रहा है और इसके पीछे कोई और नहीं बल्कि वो लोग हैं जिनको उन्होंने चुनावों में हराया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!