हरिद्वार महाकुंभ: RT-PCR फर्जी़ रिपोर्ट मामले में दो अधिकारी निलंबित

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में दो अधिकारियों को निलम्बित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कङी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की प्राप्त आख्या दिनांक 16.08.2021 के क्रम में सम्बन्धित फर्मों के साथ गठजोड़ व राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अनुशासनहीनता व बरती गयी लापरवाही के सम्बन्ध में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। डा० अर्जुन सिंह सेंगर, तत्कालीन मेला अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार व डा० एन०के० त्यागी, तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार को निलंबित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!