लंबी जद्दोजहद के बाद लखीमपुर खीरी पहुंचे राहुल और प्रियंका, भावुक करने वाली तस्वीरें आई सामने

MS Malik
By
2 Min Read

बुधवार शाम लखीमपुर खीरी पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया इंसाफ दिलाने का आश्वासन

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लंबी जद्दोजहद के बाद बुधवार देर शाम लखीमपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके उनसे हमदर्दी जाहिर की साथी उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।

पीडित परिवारों से मिल भावुक हुए राहुल और प्रियंका गांधी

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को तकरीबन 30 घंटे तक यूपी सरकार ने हिरासत में रखने के बाद गिरफ्तार कर लिया था लेकिन देश में आक्रोश को देखते हुए और राहुल गांधी के लखीमपुर जाने की जिद के सामने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार झुक गई। जिसके बाद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बूधवार को लखीमपुर पहुंचे और पीड़ित किसानों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ का दिलाने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बीजेपी की केंद्रीय और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीजेपी के केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे की गाड़ी से किसानों को कुचलने के आरोप है। इस मामले में नेता के बेटे पर कार्रवाई की मांग की आवाज लगातार तेज होती जा रही है।

बुधवार को लखीमपुर पीड़ित परिवार से मिले राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी स्वर्गीय लवप्रीत के माँ-पिता व दोनों बहनों से मिल कर दुःख साँझा किया परिवार को गले लगा कर दुःख साझा करते हुए उन्होंने न्याय के संघर्ष में परिवार का साथ निभाने का संकल्प भी किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!