फारेस्ट गार्ड भर्ती की आॉनलाइन आवेदन की तारीख बढी़, 25 अक्तूबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। अगर आपने अभी तक फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप के लिए बड़ा अपडेट आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वन आरक्षी के 894 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के तहत आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दिया गया है। आयोग की ओर से यह भी साफ किया गया है कि सभी अभ्यर्थियों को आवेदन की विस्तारित अवधि में शुल्क अदा करना होगा। इसकी वजह ये है कि वन आरक्षी के इन पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति उत्तराखंड शासन के शुल्क माफी के शासनादेश से पहले जारी हो गई थी।

हालांकि, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में राहत दी जाएगी। गौरतलब है कि फारेस्ट गार्ड के आवेदन की अंतिम तिथि को 16 अक्टूबर थी जिसे अब बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी आवेदन करने से किसी कारणवश वंचित रह गए हैं, वो निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा इस साल दिसंबर महीने तक आयोजित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!