उत्तराखंड भाजपा की बड़ी कार्यवाही: पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 32 नेता कार्यकर्ता 6 वर्ष के लिए निष्कासित

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। विधानसभा चुनाव से 4 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने बहुत बड़ा एक्शन लेते हुए 32 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उत्तराखंड के किसी राजनीतिक दल द्वारा अब तक का यह सबसे बड़ा एक्शन देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने एक साथ गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में 32 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब तक इन लोगों को मनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन सारे प्रयास विफल होने के बाद यह कदम उठाया गया।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भीमताल, रामगढ़, धारी व ओखलकांडा मंडल में 32 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की ओर से जारी सूची के मुताबिक भीमताल मंडल से युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह संभल, रविन्द्र कर्नाटक, पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कैलाश संभल, पूर्व मंडल मंत्री लक्ष्मण संभल को निष्कासित किया है। रामगढ़ मंडल से मंडल उपाध्यक्ष गोपाल ढ़ैला, महामंत्री शेर सिंह मेहता, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हरीश आर्या, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा भरत सिंह बिष्ट, बूथ अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व चन्द्र बल्लभ जोशी को निष्कासित किया है।

धारी मंडल से मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, जिला उपाध्यक्ष रघुदत्त जोशी, महामंत्री दीप चन्द्र मेलकानी, उपाध्यक्ष महेश चन्द्र बेलवाल, सोशल मीडिया प्रभारी लाखन मेहरा, शक्तिकेन्द्र संयोजक गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा पीतांबर मेलकानी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल आर्या के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उधर इसी प्रकार की कार्रवाई में लोकलकांडा मंडल से मंडल महामंत्री आलम नगदली व इंद्र कुमार मेलकानी, शक्ति केन्द्र संयोजक यशवंत बोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा चतुर बोरा, मंडल उपाध्यक्ष धन सिंह गौलाकोटी व हरीश गंगोला, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुंदन सिंह बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रकाश बोरा, पूर्व मंडल महामंत्री खीम बिष्ट को निष्कासित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!