केन्द्र ने बदले एक दर्जन राज्यों के राज्यपाल, शुक्ला हिमाचल, रमेश बेस महाराष्ट्र, जस्टिस नजीर आंध्र के राज्यपाल नियुक्त

MS Malik
By
3 Min Read

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रविवार को 13 राज्यों में गवर्नर और उप-राज्यपाल बदल दिए हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में राज्यपालों को बदल दिया है। शिवाजी पर बयान देकर विवादों में आए महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर बनाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रमेश बैस अभी झारखंड के राज्यपाल थे। इसी साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है।

रिटायरमेंट के 40 दिन बाद राज्यपाल बनाए गए जस्टिस नजीर
राम मंदिर, ट्रिपल तलाक जैसे मामलों में फैसला दे चुकी बेंच में शामिल थे। वहीं, लद्दाख के उप-राज्यपाल राधा कृष्णन माथुर की जगह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे ब्रिगेडियर (डॉ) बीडी मिश्रा लद्दाख के नए उप-राज्यपाल होंगे बीजेपी के पूर्व सांसद और तमिलनाडु के निवासी सीपी राधा कृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे।

बीजेपी के पूर्व नेता लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

पूर्व भाजपा नेता सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गुलाब चंद कटारिया, जो राजस्थान में विपक्ष के नेता थे, अब असम के राज्यपाल बनाए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर, जो अयोध्या पर पुरातात्विक रिपोर्ट को बरकरार रखने वाली बैंच का हिस्सा थे, उनको आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बिस्वा भूषण हरिचंदन, जो पहले आंध्र प्रदेश के राज्यपाल थे, उनको छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सुश्री अनुसुइया उइके, जो छत्तीसगढ़ की राज्यपाल थीं, उनतो मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मणिपुर के पूर्व राज्यपाल ला गणेशन नागालैंड के नए राज्यपाल होंगे।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, जो पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, उनको बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त), जो पहले अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, उनको अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें पूर्वोत्तर के चार राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, हिंदी बेल्ट के तीन बड़े राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नवंबर में चुनाव होने हैं। दक्षिण के कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव हैं। जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाए गए लद्दाख में उपराज्यपाल (LG) की नियुक्ति की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!