CBSE छात्रों से जुडी बड़ी खबर, पहली बार नए पैटर्न में होंगे बोर्ड एग्जाम

MS Malik
By
6 Min Read

सीबीएसई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 30 नवंबर सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजे तक 10वीं की परीक्षाएं चलेगी।

नई दिल्ली। 10वीं और 12वीं CBSE बोर्ड के 20 लाख से ज्यादा छात्र(Students) बोर्ड परीक्षा(Board Exam) में शामिल होने जा रहे हैं. वही बोर्ड परीक्षा का पहला चरण(First step) इस महीने की 16 और 17 नंवबर(November) को शुरू होगा. 12वीं की परीक्षाएं 16 और 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू हो रही है. बोर्ड ने इस बार परीक्षाओं के पैटर्न(Exam pattern) में भी बदलाव(Change) किया है।

MCQ पैटर्न में होंगे एग्जाम
CBSE ने अपनी पॉलिसी में बदलाव कर दिया है. अब देश भर में CBSE बोर्ड के छात्रों की दो बार परीक्षाएं होगी. वही बोर्ड परीक्षाओं का दूसरा चरण अगले साल मार्च-अप्रैल में होगा. CBSE के अनुसार इस बार बोर्ड परीक्षा के छात्रों को 20 मिनट का पढने का समय मिलेगा. पहले ये समय 15 मिनट का दिया जाता था. पहले चरण की बोर्ड परीक्षाओं में केवल बहुविकल्पीय सवाल (MCQ) ही आएगे. ये MCQ एग्जाम 90 मिनट का रहेगा।

भरने होंगे सभी गोले
परीक्षा में सभी सवालों के जवाब के लिए चार विकल्प हागे. छात्र इनमें से अपना सही जवाब देगे. अगर छात्र किसी सवाल का जवाब नही देना चाहते है तो भी उन्हें गोला भरना होगा. इसके लिए सवाल को खाली छोड़ देने का एक और विकल्प दिया जाएगा, उस विकल्प को गोला लगाकर देगे जवाब. जाने-माने शिक्षाविद् पीएस कांडपाल के अनुसार ये व्यवस्था कई अन्य एग्जाम्स में कराइग् गयी है. दरअसल सभी आंसर सीट्स स्कैन की जाएगी. ऐसे में कोई भी सवाल का उत्तर खाली नहीं छोड़ा जाएगा. खाली छोड़ने के ऑप्शन पर भी छात्रों को गोला भरना होगा।

सिलेबस बट जाने से तनाव हुआ कम
10वीं क्लास की छात्रा दीप्ति शर्मा के अनुसार ये अच्छा है कि परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएगी. सिलेबस 50- 50 प्रतिशत बांटे जाने से परीक्षा का तनाव कम हुआ है. वहीं नई परीक्षा के नए तरीके की सोच कर उत्सुकता है. दिल्ली में रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र उमंग अग्रवाल के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का यह पैटर्न सभी छात्रों के लिए बिल्कुल नया है, इसलिए मन में कई प्रकार की दुविधा बनी हुई है. लेकिन इन परीक्षाओं का डर नहीं है।

इंटरनल मार्क्स इस हिसाब से मिलेंगे
CBSE बोर्ड के अनुसार 10वीं के 20 अंकों के इंटरनल मार्क्स को दस-दस नंबरों में बांटा दिया. तथा 12वीं के लिए इंटरनल मार्क्स को 15-15 नंबरों के दो हिस्सों में बांटा है. छात्रों को अपने पसंद के शहर में बोर्ड परीक्षाएं देने का मौका मिलेगा. कोरोना की वजह से हजारों छात्र अपने शहर को छोड़कर दूसरी जगह पर चले गए है. इनमें से कई छात्र अभी भी अपने गांव में ही हैं, जबकि उनका स्कूल किसी दूसरे जगह है. ऐसे में इन छात्रो को अपने नजदीकी स्कूल में परीक्षाएं देने का अवसर दिया जाएगा।

कोरोना प्रोटोकॉल का होगा पालन
परीक्षा के दौरान छात्र कोरोना संक्रमित न हो जाए इसके लिए खास इंतजाम किये गये. CBSE के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन होगा. एक केंद्र पर ज्यादा से ज्यादा 350 छात्र ही परीक्षा देगे. छात्रों के बीच छह फीट की दूरी होगी. परीक्षा केंद्र में सभी छात्रों और टीचर्स को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।

सुबह 11 बजे से होंगे एग्जाम
CBSE ने 10वीं और 12वीं क्लास के पहले चरण की बोर्ड परीक्षा की जो डेट शीट रिलीज की है उसके अनुसार माइनर परीक्षा 16 व 17 नवंबर से प्रारम्भ हो रही हैं. वहीं मेजर विषयों की 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 1 दिसंबर से आरम्भ होंगी और 22 दिसंबर तक रहेगी. 12वीं क्लास के छात्रों की पहली परीक्षा Sociology की हागी और अंतिम परीक्षा HomeScience की होगी. ये परीक्षाएं सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजे तक चलेगी. वहीं, 10वीं क्लास की मेजर विषयों की बोर्ड परीक्षाओं का पहला चरण 30 नवंबर से प्रारम्भ होगा. ये परीक्षाएं 11 दिसंबर तक होंगी. 10वीं क्लास की पहली परीक्षा Social science की होगी और अंतिम परीक्षा English की होगी।

17 नवंबर से माइनर विषयों के एग्जाम्स
12वीं के माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर से प्रारम्भ हो रही है. जबकि सीबीएसई 10वीं टर्म-1 माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंने वाली है. वहीं 10 वीं के मेजर विषयों के पेपर 30 नवंबर से शुरू होगे और 11 दिसंबर को समाप्त होगे. 12वीं क्लास के मेजर विषयों की परीक्षा 01 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर 2021 को खत्म होगी।

12वीं क्लास का शेड्यूल
3 दिसंबर- इंग्लिश(English)
6 दिसंबर- गणित(Math)
7 दिसंबर- फिजिकल एजुकेशन(Physical Education)
8 दिसंबर- बिजनेस स्टडी(Business Study)
9 दिसंबर- ज्योग्राफी(Geography)
10 दिसंबर- फिजिक्स(Physics)
11 दिसंबर- साइकोलॉजी(Psycholog)
13 दिसंबर- अकाउंटेंसी(accountanc)
14 दिसंबर- केमिस्ट्री(Chemistry)
15 दिसंबर- इकोनोमिक्स(economic)
16 दिसंबर- हिंदी(Hindi)
17 दिसंबर- राजनीतिक विज्ञान(political Science)
18 दिसंबर- बायोलॉजी(Biology)
20 दिसंबर- इतिहास(History)
21 दिसंबर- कंप्यूटर साइंस(Computer Science)
22 दिसंबर- होम साइंस(Home Science)

10वीं क्लास का शेड्यूल
30 नवंबर- सोशल साइंस(Social Science)
2 दिसंबर- विज्ञान(Science)
3 दिसंबर- होम साइंस(Homescience)
4 दिसंबर- गणित(Math)
8 दिसंबर- कंप्यूटर एप्लीकेशन(Computer Application)
9 दिसंबर- हिंदी (Hindi)
11 दिसंबर- इंग्लिश(English)

सीबीएसई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 30 नवंबर सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजे तक 10वीं की परीक्षाएं चलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!