RTI : 2 महीने में उत्तराखंड सरकार ने पेट्रो पदार्थों से कमाए 235 करोड रुपए

MS Malik
By
3 Min Read

2007-08 के मुकाबले 2021-22 में साढ़े चार गुना वसूला

हर साल एक हजार करोड़ से ज्यादा कर,पेट्रो पदार्थ की कीमतों से साथ बढ़ा टैक्स

देहरादून। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में वृद्धि के साथ ही सरकार के टैक्स राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होती है। इस मद में सरकार को 2021-22 में 2007-08 के मुकाबले साढ़े चार गुना टैक्स मिला है। 15 सालों में सरकार को 16576 करोड़ का राजस्व इस मद में मिला है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता नदीम उद्दीन ने प्रदेशभर में पेट्रोलियम पदार्थों पर वसूले गये टैक्स राजस्व की सूचना मांगी थी। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार अप्रैल 2007 से मई 2022 तक पेट्रोलियम पदार्थों से सरकार ने 16576 करोड़ 48 लाख का टैक्स वसूला है। इसमें 6916 करोड़ पेट्रोल से तथा 9289 करोड़ डीजल की बिक्री से वसूला गया है।

नदीम को उपलब्ध टैक्स आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में पेट्रोलियम पदार्थों पर सरकार को केवल 414.9 करोड़ टैक्स मिला था जो 2018-19 में 285.62 प्रतिशत बढ़कर 1599.92 करोड़ हो गया, लेकिन कोरोना महामारी शुरू होने पर 2019-20 में इसमें 88.13 करोड़ की कमी होकर 1511.79 करोड़ ही रह गया। 2020-21 में यह 1517.7 करोड़ 2021-22 में 2007-08 में 352.15 प्रतिशत बढ़कर 1875.99 करोड़ तथा 2022-23 में मई 2022 तक 368.36 रूपये टैक्स मिला है।

आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में 128.67 करोड़ वैट/सैल्स टैक्स मिला था जो 2018-19 में 462.69 प्रतिशत बढ़कर 724.01 करोड़ हो गया जबकि 2019-20 में इसमें कुछ कमी होकर 454.47 प्रतिशत होकर 713.57 करोड़ 2020-21 में बढ़कर 470.12 प्रतिशत बढ़कर 733.57 करोड़, 2021-22 में 533.16 प्रतिशत होकर 814.69 करोड़ हो गया। 2022-23 में मई तक केवल दो माह में सरकार ने 2007-08 में पूरे वर्ष वसूले टैक्स के लगभग बराबर 127.68 करोड़ टैक्स वसूल लिया है।

डीजल पर टैक्स आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में जहां 261.53 करोड़ सरकार को टैक्स मिला, वहीं 2018-19 में 224.38 प्रतिशत बढ़कर 848.35 करोड़ हो गया जबकि 2019-20 में इसमें कमी होकर 2007-08 के मुकाबले 192.42 प्रतिशत अधिक 766.59 करोड़, 2020-21 में बढ़कर 193.42 प्रतिशत 767.39 करोड़ टैक्स मिला है। वर्ष 2021-22 में बढ़कर 293.47 प्रतिशत अधिक 1029.04 करोड़ टैक्स मिला है जबकि वर्ष 2022-23 में मई 2022 तक केवल 2 माह 235.37 करोड़ रूपये टैक्स मिला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!