UKSSSC ने 854 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, 4 एवं 5 दिसम्बर को होगी परीक्षा

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से स्नातक स्तरीय विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इस भर्ती परीक्षा के लिए निर्धारित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

आयोग के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय 854 पदों के लिए 2 दिन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए 4 दिसंबर शनिवार और 5 दिसंबर रविवार को भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।

4 दिसंबर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक पाली में लिखित परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। जबकि 5 दिसंबर रविवार को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच प्रथम पाली और दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच द्वितीय पाली में भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस तरह यह परीक्षा 2 दिन में कुल 3 पालियों में संपन्न होगी।

आयोग के अनुसार, इस लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण यह परीक्षा 2 दिनों के अंतर्गत तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किए जाएंगे। वहीं परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और पाली व अन्य दिशा-निर्देश अभ्यर्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

बता दें कि, आवेदनों की संख्या के आधार पर राज्य के 13 विभागों में रिक्त स्नातक लेवल-1 के कुल 854 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन सर्वाधिक है। जिसमे 2 लाख 19 हजार आवेदन हुए हैं। जिसमे एक सीट के लिए 256 से ज्यादा दावेदार हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए 854 पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन नवंबर में जारी किया था। जिसके लिए 10 नवंबर से 8 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेकिन आवेदनों की संख्या देख आयोग के होश उड़ गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में 1 लाख 56 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

image description

इन पदों पर मांगे गये हैं आवेदन
• समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के 35 पद,

• हॉस्टल सुपरीटेंडेंट के 3 पद,

• राज्य निर्वाचन आयोग के अंतर्गत सहायक समीक्षा 01 पद,

• अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत सहायक समीक्षा अधिकारी 01 पद,

• सहायक चकबंदी अधिकारी के 04 पद,

• सूचना विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 09 पद,

• पंचायत राज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के 292 पद,

• महिला सशक्तिकरण विभाग में सुपरवाइजर के 34 पद,

• जनजाति विभाग में मैट्रिक केयर हॉस्टल इंचार्ज के 16 पद,

• यूटीडीबी में असिस्टेंट रिसेप्शनिस्ट के 06 पद,

• ग्राम विकास अधिकारी के 381 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!