अमित शाह सहित पक्ष विपक्ष के कई केन्द्रीय नेता आज उत्तराखंड में करेंगे प्रचार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के बाद भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों के बीच अब चुनाव प्रचार की जंग छिड़ने वाली है।चुनाव चरम की ओर है टिकटों के बंटवारे के बीच प्रचार का बुखार भी चढ़ रहा है। नेताओं के धुआंधार दौरे चल रहे हैं। इसी बीच भाजपा के चाणक्य आज उत्तराखंड में होंगे भाजपा का प्रचार करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह अमित शाह रुद्रप्रयाग आ रहे हैं। वह रुद्रप्रयाग में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। 30 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड प्रचार के लिए आएंगे। वह कुमाऊं का दौरा करेंगे बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करने उत्तराखंड आ सकते हैं
शुक्रवार को कांग्रेस का प्रचार करने एआईसीसी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला आएंगे। वह पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल भी शुक्रवार को प्रचार करने देहरादून आएंगे
शाह आज सुबह 11 बजे रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। यहां वह रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। गृहमंत्री छह विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित भी करेंगे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!