उत्तर प्रदेश : सपा का योगी सरकार पर पलटवार, अपराधियों की सूची जारी कर पूछा इन पर कब होगी कार्यवाही!

MS Malik
By
3 Min Read

लखनऊ। अतीक अहमद के बेटे असद अहमद की मुठभेड़ में मौत के बाद समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ ने एक सूची जारी की है। इसमें सपा ने योगी सरकार से कई सवाल पूछे हैं। इसमें सवाल करते हुए जानना चाहा है कि क्या ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘खासमखास हैं? वहीं ये भी आरोप लगाया है कि ये सब अपराधी योगी जी के स्वजातीय हैं। बता दें समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ ने एक ट्वीट में एक लिस्ट जारी करते हुए लिखा है कि, “ये सब क्या योगी जी के खासमखास हैं? दरअसल ये सब योगी जी के स्वजातीय हैं। इसीलिए अभी तक बचे भी हुए हैं और अपराध भी कर रहे और गिरोह भी चला रहे और हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, वसूली, रंगदारी कर रहे हैं। ट्वीट में एक नोट जोड़ते हुए कहा है, नोट- लिस्ट पुरानी है, लेकिन इसमें ज्यादातर अपराधी भाजपा समर्थित हैं और सक्रिय हैं।

आपको बता दें कि इस सूची में सबसे ज्यादा अपराध अतीक अहमद के विरोधी ब्रजेश सिंह पर दिखाए गए हैं। जिनका अतीक अहमद से पिछले तीस साल से टकराव चल रहा है। ब्रजेश सिंह को पुर्वांचल का बड़ा माफिया माना जाता है। ब्रजेश की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह वाराणसी से भाजपा के सहयोग से एमएलसी है। और भतीजा सुशील सिंह चंदौली की सकलडीहा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। ब्रजेश सिंह पर 106 मामले चल रहे हैं।

सूची में यह नाम है शामिल

1 कुलदीप सिंह सेंगर (उन्नाव) पर 28 मामले

2 धनंजय सिंह (जौनपुर) पर 46 मामले

3 रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया (प्रतापगढ़) पर 31 मामले

4 उदयभान सिंह (भदोही) पर 83 मामले

5 अशोक चंदेल (हमीरपुर) 37 मामले

6 विनीत सिंह (चंदोसी) पर 34 मामले

7 ब्रजभूषण सिंह (गोंडा) पर 84 मामले

8 चुलबुल सिंह (वाराणसी) पर 83 मामले

9 मोनू सिंह (सुल्तानपुर) पर 48 मामले

10 अजय सिंह (मिर्जापुर) पर 81 मामले

11 पिंटू सिंह (बस्ती) 33 मामले

12 सन्नी सिंह (देवरिया) पर 48 मामले

13 संग्राम सिंह (बिजनौर) पर 58 मामले

14 चुन्नू सिंह (महोबा) पर 42 मामले

15 बादशाह सिंह (महोबा) पर 88 मामले दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!