उत्तराखंड: IRB में तैनात दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत

Astitva Times Desk
2 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र की नादेही चौकी क्षेत्र में फीका पुल के पास एक पिकअप वाहन ने जसपुर की ओर जाते बुलेट सवार को टक्कर मार दी जिसमे बुलेट सवार व्यक्ति की मौत हो गई सूचना पर मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया लेकिन पिकअप सवार अपने वाहन को छोड़ कर मौके से फरार हो गए।

IRB बैलपड़ाव में दरोगा के पद पर तैनात पुष्कर चंद जोशी आज जनपद बिजनौर के नजीबाबाद में डाक देने गए थे जहां से वापसी के दौरान जसपुर नादेही रॉड पर फीका पुल के पास उन्हें एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे उनकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है

घटना की सूचना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि एक मृतक को यहां लाया गया शिनाख्त करने पर पता चला कि वो पुष्कर चंद जोशी है जो आई आर बी बैलपड़ाव में दरोगा के पद पर तैनात है। जोशी मूल रूप से चंपावत जनपद के रहने वाले है। जो बिजनौर से बुलेट वाहन से आ रहे थे और फीका पुल के पास पिकअप वाहन से टक्कर हुई जिसमे इनकी मृत्यु हो गई। इनके शरीर पर मल्टीपल इंजरी आई है जिस कारण इनकी मौत होना प्रतीत हो रहा है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!