गौरीकुंड में भूस्खलन से दो दुकाने जमींदोज़, एक दर्जन लोग लापता, देखें सूची

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कल से हो रही भारी बारिश के चलते श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में डाट पुलिया के समीप गत देर रात भूस्खलन होने के कारण दो दुकाने बह गई है और एक दर्जन लोग लापता हो गए हैं। एनडीआरफ एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंच कर राहत अभियान शुरू कर दिया है। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया कि उनमें कुछ आदमियों की होने की सूचना है।


आपदा प्रबंधन अधिकारी व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मय उपकरण सहित घटनास्थल पर देर रात को पहुंच गई थी। भारी बारिश एवं ऊपर से बोल्डर गिरने के कारण सर्च/ रेस्क्यू काम रात को रोक दिया गया था जिसे दिन निकलते ही शुरू कर दिया गया है। तथा सभी टीमें मौके पर उपस्थित हैं जिसमें डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस तहसील उखीमठ, तहसीलदार शामिल हैं । केदारघाटी में देर रात से बारिश जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कुल 12 लोगों के लापता होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!