बाप ने किया पाप,जो नही हो सकता माफ, 15 लाख में बेच दी नाबालिग बेटी

MS Malik
By
3 Min Read

पुलिस ने बाप और खरीदने वाले रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजस्थान के बूंदी जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां रुपयों के लालच में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को रिश्तेदार के हाथ बेच दिया। इसके बाद नाबालिग को रिश्तेदार ने देह व्यापार के लिए मुंबई में बेच डाला. इस मामले में बेटी की मां ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी पिता और खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर और जानकारी जुटा रही है।

मामला राजस्थान में बूंदी जिले के दबलाना थाना इलाके का है. इस संबंध में नाबालिग की मां ने दबलाना थाने में बीते मई माह में रिपोर्ट दी थी जिसमें बेटी की गुमशुदगी की बात कही गई थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश किया है. दबलाना थाने के एसएचओ रामेश्वर चौधरी ने बताया कि थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग को उसके पिता ने ही 15 लाख रुपए में सवाई माधोपुर निवासी (father sold minor daughter for 15 lakh rs) अपने एक रिश्तेदार को बेच दिया था।

इसके बाद आरोपी रिश्तेदार किशोरी को मुंबई में देह व्यापार के लिए बेच आया. इस मामले में नाबालिग की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और अन्य तरीकों से जांच पड़ताल की जिसमें किशोरी के मुंबई में होने की बात सामने आई. इसके बाद किशोरी को सितंबर में मुंबई से दस्तयाब किया गया था. उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद शेल्टर होम में रखा गया था. इसके बाद किशोरी के बयान पंजीबद्ध किये गए जिसमें उसने अपने पिता पर आरोप लगाए और बताया कि उसे वेश्यावृत्ति के दलदल में भेजने के लिए ही उसने उसे रुपये के लालच में बेच दिया था . उसका सौदा उसके ही रिश्तेदार से किया गया था. इस मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराएं जोड़ने के साथ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!