अंकिता भंडारी मर्डर के आरोपी पुलकित की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा के वंतरा रिजॉर्ट से सटी अंकिता भंडारी मर्डर केस के आरोपी की फैक्ट्री में आज सुबह भयानक आग लग गई। यह फैक्ट्री अंकिता भंडारी केस के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की बताई जा रही है। और इस फैक्ट्री को अंकिता भंडारी केस से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

जिले की नवनियुक्त एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया की वंतरा रिजॉर्ट को पुलिस द्वारा पूरी तरह से अपने कब्जे में रखा गया है उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री में आग लगने की सूचना भी वहाँ पर तैनात पीएसी के जवानों द्वारा ही दी गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। और लगातार आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री का अंकिता हत्याकांड मामले से कोई संबंध नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!