मुख्यमंत्री पुष्कर धामी चुनाव हारे, रायुपर से काऊ, राजपुर खजानदास तो मसूरी से गणेश जोशी जीते

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। भाजपा हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी को 2022 के लिए भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था। पुष्कर सिंह धामी वर्तमान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे साथ ही खटीमा से चुनाव लड़ रहे थे। उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी एक चर्चित और युवा चेहरा के रूप में उभरकर सामने आए थे। लेकिन वोट की चोट से धराशाई हो गए. अब देखना होगा की बीजेपी हाईकमान उन्हें मुख्यमंत्री बनाता है या नहीं!

देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ ने 56968 वोट लेकर जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी को हीरा सिंह बिष्‍ट को 31420 वोट मिले हैं। मसूरी में भाजपा प्रत्‍याशी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीत दर्ज की है। 2021 में कैबि‍नेट में पुष्‍कर स‍िंह धामी सरकार ने गणेश जोशी को कैब‍िनेट मंत्री बनाया था। राजपुर रोड विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी खजान दास ने जीत हासिल कर ली है उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार को चुनाव में एक बार फिर से मात दी है। कैंट में भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने कांग्रेश के सूर्यकांत धस्माना को लगभग 18 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया है।

धर्मपुर सीट पर कड़ा मुकाबला चल रहा है, अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश अग्रवाल कुछ वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अब भाजपा के उम्मीदवार विनोद चमोली ने बढ़त बना दी है, सबकी नजरें इसी सीट पर टिकी है। धर्मपुर में भाजपा को 26208 और कांग्रेस 25310 पर चल रही है।

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्त्ताओं में उत्साह, ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मना रहे हैं। मुख्यालय परिसर में कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है। महापौर सुनील उनियाल गामा, खजानदास, नरेश बंसल कार्यकर्त्ताओं के साथ झूमे। भगवा गुलाल से कार्यकर्त्ता एक दूजे को रंग रहे हैं। विभिन्न जगहों से भाजपा के झंडे और मिठाई लेकर कार्यकर्त्ता मुख्यालय पहुंच रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!