साजिद खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रुड़की सह-प्रभारी नियुक्त

2

 

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, कहा—संगठन की मजबूती और समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना रहेगा प्राथमिक लक्ष्य

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सहस्त्रधारा निवासी भाजपा नेता साजिद खान को रुड़की का सह- प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर साजिद खान ने भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी तथा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड़ का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। साजिद खान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए अत्यंत सम्मान और गौरव का विषय है। साथ ही, यह दायित्व उनके लिए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता को और अधिक मजबूती के साथ साबित करने का अवसर भी है।

खान ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन की पहुंच को और व्यापक बनाने, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को धरातल पर मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता है। इसी भावना के साथ वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

साजिद खान ने प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वह वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला रुड़की में अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जन सरोकारों से जुड़ा संगठन बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और साजिद खान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलेगा। साजिद खान जी ने अंत में कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करेंगे तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।