उत्तराखंड: थाने में रिश्वत ले रहे सिपाही को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। हरिद्वार जिले से खाकी को बदनाम करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस महकमें के ही एक सिपाही ने खाकी को दाग़दार कर दिया। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार के कनखल थाने में तैनात एक सिपाही को देहरादून से गई विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। सिपाही की गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि कनखल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे, जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की थी।

इस मामले में विजिलेंस के पास शिकायत पहुंची। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पीडित राजू का आरोप है कि पहले पांच हजार रुपए चौकी प्रभारी के नाम पर जबरन लिए गए। उसके बाद पांच हजार और मांग रहा था। जिसकी शिकायत के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर उसे पकड लिया। जानकारी के अनुसार जगजीतपुर निवासी राजू सिंह ने विजिलेंस को बताया कि उसके परिजनों के खिलाफ 27 मई 2023 को तुषार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी पीठ बाजार, जगजीतपुर थाना कनखल ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज करा दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!