उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए महत्तवपूर्ण निर्णय

MS Malik
By
1 Min Read

गैरसैंण/ देहरादून। बजट सत्र के दौरान गुरुवार को धामी कैबिनेट की भराड़ीसैंण में बैठक हुई। सत्र के भोजनावकाश के समय हुई धामी मंत्रिमंडल ने महत्त्वपूर्ण फैसले किये। भराड़ीसैंण में धामी कैबिनेट की दूसरी बैठक थी।

  1. पर्यटन नीति 2023 प्रख्यापित।

-फारेस्ट में पेड़ काटने पर जुर्माना डबल किया गया, जेल नहीं होगी

  1. वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन।
  2. उत्तर प्रदेश निजी वन अधिनियम में सजा का प्राविधान हटाकर वित्तीय दण्ड बढ़ाए जाने का निर्णय।
  3. पर्यटन ऑपरेशनल गाइडलाइन नीति 2018 में संशोधन।
  4. पी. एम.जी.एस. वाई के 38 कनिष्ठ अभियंताओं को ग्राम्य विकास विभाग में लिया गया।
  5. कर्मचारी मृत सेवा आश्रित नियमावली में विधवा पुत्रवधु को भी जोड़ा गया।
  6. अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयोजित हुए ड्रोन शो की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

PWD के संविदा के जेई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रखा जाएगा

आबकारी नीति पर नहीं हुई चर्चा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!