उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन कौशिक की छुट्टी, भट्ट को मिली कमान

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। मदन कौशिक की अध्यक्ष पद से छुट्टी कर महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी ने आदेश जारी किया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेन्द्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनसे पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की अपेक्षा की है। सूत्रों के अनुसार देर रात प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!