कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने छोड़ी पार्टी, शनिवार को भाजपा में होंगे शामिल!

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। लोकसभा चुनाव की तारीखो की घोषणा से पहले ही कांग्रेस को कई झटके लग चुके हैं, शुक्रवार को भी पार्टी को एक और बड़ा झटका दे गये हैं दो पूर्व विधायक। जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे ही कांग्रेस पार्टी में पार्टी छोड़ने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।

शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के दो पूर्व विधायको ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। जहाँ गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस के कई बार के विधायक विजयपाल सजवाण तो वही कुछ समय पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक मालचंद ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह वापस भाजपा में शामिल होंगे।

इसको राजनैतिक हलकों में कांग्रेस के लिए गढ़वाल के एक झटके के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि ये भी औरो की तरह शनिवार को ही बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। ऐसी अटकलें राजनैतिक फिजाओं में तैर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!