दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7547 पदों पर निकली भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
5 Min Read

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एसएससी अधिसूचना जारी हो गई हैI पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है। इस बार ये भर्तियां 7547 पदों पर की जानी है। पदों की पूरी जानकारी, पात्रता, आयुसीमा, परीक्षा पैटर्न, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी से जुड़ी डिटेल्स नीचे चेक करें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7000 से अधिक पदों पर भारती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना 2023 1 सितंबर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in पर जारी हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल सहित कुल 7547 पदों पर भर्ती के जानी है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ, ऑनलाइन आवेदन लिंक और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों से जुड़ी डिटेल्स नीचे चेक कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना 1 सितंबर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई है I अधिसूचना जारी होने के साथ ही पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैI दिल्ली पुलिस भर्ती अधिसूचना के साथ ही रिक्ति, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिये अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं I

ओवरव्यू
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां अधिसूचना के साथ जारी गईं हैं। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई टेबल को चेक कर सकते हैंI

परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान का नाम
एसएससी

रिक्ति का नाम
कांस्टेबल
पदों की संख्या 7547

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि
1 सितम्बर 2023

आवेदन की आखिरी तारीख
30 सितम्बर 2023

परीक्षा की तिथि
14, 16, 20, 21, 22, 23, 28, 29, 30 नवंबर 2023 और 1, 4, 5 दिसंबर 2023

ऑफिसियल वेबसाइट
https://ssc.nic.in

पदों का विवरण
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत 7547 कांस्टेबल पद भरे जाने हैं। उम्मीदवार पदों के विवरण के लिए नीचे दी गई टेबल चेक कर सकते हैं।

पद का नाम एवं संख्या
कांस्टेबल (पुरुष) 5056

कांस्टेबल (महिला) 2491

कुल पद 7547

शैक्षिक योग्यता
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए।

केवल 11वीं पास तक छूट
केवल दिल्ली पुलिस के बैंडमैन, बिगुलर, घुड़सवार कांस्टेबल, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर्स आदि।

दिल्ली पुलिस के मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित सेवारत, मृतक और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के पुत्र।

आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा- 25 वर्ष

न्यूनतम आयु सीमा- 18 वर्ष

एग्जाम पैटर्न
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में चयन का पहला चरण लिखित परीक्षा है जो 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://delhipolice.gov.in/ पर जाना होगा या ऊपर बताए गए ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करना होगा।

होमपेज पर “नया पंजीकरण” खोजें और उस लिंक पर क्लिक करें।
वहां अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं जो आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक होंगे।
एक बार जब आपका लॉगिन क्रेडेंशियल बन जाए, तो उन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
लॉगइन करने के बाद आप आवेदन पत्र देख सकते हैं। फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें. भविष्य की समस्याओं से बचने के लिए कोई भी गलती न करने का प्रयास करें।
सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद आपसे कुछ दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। अपनी स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर के साथ विनिर्देशों के अनुसार सब कुछ अपलोड करें और “जारी रखें” विकल्प पर क्लिक करें।
फॉर्म का एक बार फिर से पूर्वावलोकन करें। यदि सब कुछ सही है तो “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
आपका आवेदन जमा हो जाएगा. आप भविष्य के पत्राचार के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!