दुखद: देर रात दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। भाजपा नेता की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा नैनीताल-हल्द्वानी रोड आमपड़ाव के पास हुआ है। बताय जा रहा है कि यहां लालकुआं निवासी भाजपा नेता नैनीताल से अपने घर को आ रहे थे इस दौरान रास्ते में उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए।वहीं उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भाजपा नेता को निकालकर बेस अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पदमपुर देवलिया निवासी सचिन कुमार जोशी (38) भाजपा के पूर्वी मंडल में मंत्री थे। वह अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों को छोड़ गए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!