नियमों की अनदेखी के खिलाफ MDDA पहुंचे कांग्रेसी, VC को सौंपा ज्ञापन

Astitva Times Desk
5 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विनोद सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी MDDA पहुंचे और उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि राजधानी में आवासीय कॉलोनी क्षेत्र में सड़क नालियों के निमार्ण के नाम पर नियमों की अनदेखी हो रही है। वहीं, पुरकुल गांव की जमीन पर सीमेंट की फैक्ट्री हुआ करती थी आज वहां MDDA की मिली भगत से प्लाटिंग का कार्य चल रहा है जबकि उस जमीन में सरकार द्वारा फैक्ट्री के लिए NOC दी गई थी उसमें आवासीय प्लाटिंग हो रही है।

देहरादून राजपुर रोड पुरकुल गांव मालसी में कार्बेट फैक्ट्री में अवैध प्लाटिंग चल रही है जबकि कॉर्बेट फैक्ट्री का लैंड यूज R3 में नहीं है तो उसमें भी अवैध प्लाटिंग चल रही है जबकि सरकार द्वारा भूमि पर एनओसी फैक्ट्री के लिए दी गई थी ऐसी जमीन को सरकार में निहित की जाए।
कृषि भूमि में शिमला बाईपास और झांझरा नदी की श्रेणी में अवैध प्लाटिंग विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से की जा रही है एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार भू-कानून का ड्रामा करती कि कृषि भूमि पर आवासीय मकान नहीं बनेंगे वहीं दूसरी ओर कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग जमकर विभाग की मिली भगत द्वारा चल रही है। भाजपा सरकार में बैठे कुछ लोगों ने अभी हाल में विकास प्राधिकरण के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इन लोगों के द्वारा आरोप लगाए गए कि विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है।
वहीं सरकार भू- कानून लाकर कहती है कि जो जमीन जिस उपयोग के लिए दी गई है वह उस कार्य के लिए उपयोग में लाई जाएगी अन्यथा दूसरा कार्य के उपयोग करने पर संपूर्ण भूमि सरकार में निहित हो जाएगी।

वहीं शहर में अवैध वेडिंग पॉइंट बने हैं जिसमें शादियों के समय गाड़ियां सड़कों पर खड़ी हो जाने के कारण जाम की स्थिति सदैव बनी रहती है हाल ही में चकराता रोड के एक वेडिंग पॉइंट में बारात आने के समय पर आतिशबाजी के कारण एक शॉपिंग कांप्लेक्स में आग लग गई थी वेडिंग प्वाइंटों को आबादी क्षेत्र से हटकर जाम व आगजनी से बचा जा सकता है इससे दुर्घटनाओं का भय भी नहीं रहेगा शहर के प्रत्येक वेडिंग पॉइंट के बाहर सड़क पर यदि गाड़ियां पार्क की गई हो तो उन्हें तत्काल सील की कार्रवाई की जाए क्योंकि जाम से एंबुलेंस आदि को समय पर नहीं पहुंचने से मरीज की जान भी जा सकती है।

देहरादून में जितने भी फ्लैट बने हुए हैं वह मानवों के अनुरूप नहीं बने हैं ना ही उन पर EWS के फ्लैट है बहुत से फ्लैटों में पार्क की व्यवस्था भी नहीं है वर्तमान में जो फ्लैट बन रहे हैं उनकी ऊंचाई मानको से अधिक है एक तरफ एक गरीब आदमी एक कमरे का घर बनता है तो आपके विभाग द्वारा उसे पर मानकों के नाम पर तुरंत कार्रवाई कर दी जाती है बड़े ओहदे वाले दुकान, फ्लैट एवं मकान आदि बनाते हैं तो उनके ऊपर कोई कार्यवाही विभाग द्वारा नहीं की जाती है इससे यह साबित होता है कि आपके विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है यदि किसी को अपना नक्शा पास करवाना है तो बिना घूसखोरी के वह नक्शा पास नहीं कर सकता।
आवास-विकास कालोनी राजपुर रोड जाखन में दून विहार में अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं दुकानें बनी हुए हैं आखिर वे कैसे बन गए।

वर्तमान में MDDA द्वारा जो इंटरलॉक टाइलों का कार्य शहरों में किया जा रहा है उसमें आपके मानक एक ही गली एक ही वार्ड के लिए अलग-अलग क्यों है?
कहीं सीसी रोड बन रही है कहीं इंटरलॉकिंग टाइल चल रही है। बिना डिसमेंटल के कार्य किया जा रहा है। इन विषयों पर यदि आपके विभाग द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेसजन MDDA पर धरना देंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपके विभाग की होगी।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव पूर्व पार्षद रमेश कुमार मांगू, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मोहन काला, राहुल शर्मा, आशीष गोसाई, गुल मोहम्मद, संजय मौर्य, मोहन सिंह रावत नितिन चंचल, अर्पण सहलाल, गुरुंग थापा, राजीव जायसवाल, प्रमोद शर्मा, अलमास सिद्दीकी, मनीष वर्मा, मनीष गर्ग, रवि धीमान, सुभाष धस्माना, विक्की गोयल, अभय गुप्ता, राजीव जायसवाल, विजय गुप्ता, दीपू दमन सिंह, रवि राजपूत, अंकित राणा, दिलशाद, देवेंद्र कंडारी, दारा, स्वामीनाथ, ज्योति बडोनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!