प्रदेश में 37 नई ग्राम पंचायतों का गठन, देहरादून में बढ़ी 8 ग्राम पंचायतें

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राज्य में ग्राम पंचायतों के परिसीमन से 37 नई ग्राम पंचायतें वजूद में आ गई हैं। अब ग्राम पंचायतों की संख्या 7795 से बढ़कर 7832 हो गई है। पंचायतों के परिसीमन के बाद अब आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल इसी साल नवंबर तक है। चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों का परिसीमन कराया गया था। परिसीमन से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या घटी या बढ़ी है। विभाग की एक रिपोर्ट में मुताबिक परिसीमन से 13 पंचायतें घटी हैं। जबकि 50 ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। ऐसे में वास्तविक रूप से 37 ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं।

कितनी घटी-बढ़ीं पंचायतें( जिला)

विभागीय जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल में सबसे अधिक 16 पंचायतें बढ़ी हैं।
उत्तरकाशी में 13,
देहरादून में 8,
चमोली में 5,
ऊधमसिंह नगर में 4,
बागेश्वर में 3
चंपावत में एक ग्राम पंचायत बढ़ी है। वहीं, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी में पांच-पांच, नैनीताल, टिहरी व चमोली में एक-एक ग्राम पंचायत घटी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!