ब्लॉक प्रमुख गणेश और पूर्व चेयरमैन साधुराम सैकड़ो समर्थकों संग भाजपा में शामिल

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। चमोली से ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला आज भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी पूर्व चेयरमैन ने भी समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विकसित राज्य निर्माण में जुटने का आह्वान किया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित चमोली, देहरादून और हरिद्वार के जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी नवागंतुकों का पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर पार्टी में शामिल कांग्रेस एवं अन्य दलों के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और विचारों में विश्वास जताया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और जन कल्याणकारी निर्णयों से प्रदेश की जनता बहुत खुश और प्रभावित है। यही वजह है कि जनता का दबाव, अपने-अपने स्थानीय प्रतिनिधियों एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं को विकास के साथ खड़ा होने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि आपका निर्णय सही है। आप सभी के राजनीतिक भविष्य की चिंता पार्टी करेगी, अब हम सबको मिलकर विकसित उत्तराखंड निर्माण में सहभागिता करनी है। हमारी सरकार ने प्रदेश में युवाओं महिलाओं और वंचित समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, राज्य आज टूटी फूटी सड़कों से निकलकर विकास के हाईवे पर दौड़ने लगा है। इस अवसर पर उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक राजनीति का अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा विभिन्न पार्टियों और सामाजिक भूमिका वाले हजारों लोगों को अब तक पार्टी से जोड़ चुकी है। वजह स्पष्ट है कि हम सकारात्मक और देश समाज निर्माण की राजनीति करते हैं।

चमोली से पार्टी की सदस्यता लेने वाले प्रमुख नामों में ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़ गणेश चंदोला, सभासद दीपा मैंदौली, मंजिला देवी, जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार, हरीश कुमार, लक्ष्मण सिंह, पंकज जोशी, शिशुपाल लाल, दर्शन कौबियाल रहे। हरिद्वार जिले से पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता साधुराम के साथ कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। जिसमें प्रमुख रूप से मदन सिंह चौहान, रकम सिंह, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर नरेश कुमार, जगत सिंह चौहान, मलखान सिंह, अजय प्रताप सिंह, रोहित कुमार, सबजपाल सिंह, मदन सिंह, मेघराज सिंह, राजपाल सिंह, दिनेश कुमार के अतिरिक्त महिला कार्यकर्ताओं में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनी चौहान, बबीता चौहान, दुलारी, सविता देवी, श्रीमती राजेश देवी, रुक्मिणी देवी, दीप माला, श्रीमती मिथलेश देवी, मुनेश देवी, जमुना देवी, श्रीमती रेणु देवी, किला देवी प्रमुख रूप से शामिल हुए। देहरादून से एडवोकेट राजकुमार मौर्य, पंकज गुप्ता, राजीव मौर्या, पंकज मौर्या, विजय बिष्ट, विशाल बुटोला, मनजीत सिंह रांगड, देवेंद्र सिंह बुटोला प्रमुख नाम रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!