राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद

MS Malik
By
2 Min Read

लखनऊ। देशभर के साथ साथ उत्तर प्रदेश में आज बुधवार को ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश के बीच ईदगाहों और चुनिंदा मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। कोरोना संक्रमण की बंदिशों के कारण ज्यादातर लोगों ने घर पर ही नमाज पढ़ी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईद के त्यौहार पर शुभकामनाएं दी हैं। त्योहार को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए सरकार ने निर्देश भी जारी किए हैं। ईद उल अज़हा से जुड़े किसी आयोजन में 50 से अधिक लोग एक स्थान पर एक समय में एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि ये त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला पर्व है। ऐसे पर्वों के माध्यम से सभी को खुशियां बांटने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ये त्योहार सभी को मिल-जुलकर रहने व सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए लोगों से शारीरिक दूरी का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ने और पर्व मनाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!