प्रदेश सरकार ने किये 2 दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादले, आर राजेश कुमार बने जिलाधिकारी देहरादून

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश शासन ने 2 दर्जन IAS अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। राधिका को ऊर्जा सचिव से हटाकर शिक्षा सचिव बनाया गया है। वहीं, देहरादून के डीएम डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया है। अब डॉ आर राजेश कुमार देहरादून के डीएम होंगे। IAS रणवीर सिंह चौहान से VC का कार्यभार हटाकर आबकारी महकमे में आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौहान के पास बिजी सूचना की जिम्मेवारी यथावत रखी गई है।

अधिकारियों की तबादला सूची

ACS मनीषा पंवार को अपर मुख्य सचिव वित्त का मिला प्रभार

IAS राधिका झा से ऊर्जा विभाग हटाया गया, विद्यालय शिक्षा विभाग दिया गया,

IAS आर मीनाक्षी सुंदरम से शिक्षा लिया गया वापस सचिव कृषि व कृषि कल्याण बनाया गया

IAS नितेश कुमार झा से गृह विभाग हटाया गया , पंचायती राज विभाग दिया गया

ACS आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया

IAS सौजन्य को सचिव ऊर्जा बनाया गया

IAS रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव गृह बनाया गया

IAS मुरुगेशन को सचिव खेल और कल्याण की जिम्मेदारी दी गयी

IAS हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव सिंचाई बनाया गया,

IAS पंकज पांडे को सचिव राजस्व बनाया गया

IAS नीरज खैरवाल को प्रभारी सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग

IAS रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त आबकारी का अतिरिक्त प्रभार

आशीष कुमार श्रीवास्तव को डीएम पद से हटाया

IAS डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव को हटाया जिलाधिकारी देहरादून के पद से

IAS देहरादून के डीएम बने आर राजेश कुमार

IAS बृजेश कुमार संत को बनाया वीसी एमडीडीए

IAS विजय कुमार यादव को मिला कौशल विकास का जिम्मा

IAS दीपक रावत को प्रबंध निदेशक यूपीसीएल

IAS विनोद कुमार सुमन को सचिव सामान्य प्रशासन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!