एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज फिर हुआ 25 रूपये का इजाफा

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आज आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 794 रुपये से बढ़कर 819 रुपये हो गई है। यह दाम आज 1 मार्च 2021 से लागू हो गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।


3 महीने में 225 रुपये तक हुआ महंगा
एक दिसंबर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। इसके बाद 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए और सिलेंडर 694 रुपये हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई थी। आज एक मार्च से 25 रूपयों की बढौतरी के बाद इसकी कीमत 819 रूपये हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!