क्रिकेटर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में घायल, अस्पताल में भर्ती, सामने आया हादसे का खौफनाक CCTV Footage

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट में हुई दुर्घटना के मामले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार हवा से बातें करते हुए कार सड़क किनारे बने लोहे के बैरियर से जा टकराई इसके बाद कार में विस्फोट के साथ भीषण आग भी लग गई और कार जलकर बुरी तरह खाक हो गई ।

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई।

देखें कार हादसे का वीडियो

पंत के सिर और पैर में चोट आई है। उनकी पीठ में भी काफी चोट है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है ।पंत की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंची, जिसके बाद उसमें आग लग गई l घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

शुरुआत में पंत की हालत गंभीर थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी होगी। इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर आया है और माथे पर भी चोट है। माथे पर कुछ टांके लगाए गए हैं।

ऐसा अंदेशा है कि नींद की झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई होगी। देहरादून के मैक्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आशीष याग्निक ने बताया कि, ऋषभ पंत के शरीर पर बाहर से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं दिखाई पड़ रही है। हालांकि ऋषभ ने कमर, सिर और पैर में चोट के बारे में बताया है। डाक्टर याग्निक के अनुसार, उनकी कुछ महत्वपूर्ण जांच कराई जा रही हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन, फिजिशियन समेत तमाम डाक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि, जांच रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!