बडी़ खबर: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कोरोना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की सुरक्षा और बचाव हेतु उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने तथा कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने रविवार को अपनी फेसबुक वॉल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने तथा कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि इससे पूर्व सीबीएसई दिल्ली द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाई स्कूल की परीक्षा को निरस्त हुआ इंटरमीडिएट की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया था जिसके बाद राज्य सरकार ने भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!