भाजपाइयों ने किया कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन का घेराव

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में राजपुर रोड देहरादून स्थित कांग्रेस भवन का घेराव किया गया। कांग्रेस नेताओ द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के प्रति की गई अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध को दर्ज कराना था। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से तत्काल सार्वजनिक माफी माँगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या विपक्ष के नेता को इस स्तर तक गिरकर टिप्पणी करना अथवा करवाना न केवल अशोभनीय है, बल्कि भारतीय संस्कृति और मर्यादा के भी खिलाफ है।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि
> “प्रधानमंत्री की माता जी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। कांग्रेस पार्टी को इसके लिए देश से क्षमा माँगनी चाहिए।”

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की अभद्र एवं असंवेदनशील टिप्पणियाँ दोहराई गईं तो पार्टी उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

इस घेराव एवं विरोध प्रदर्शन में राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, कैलाश पंत, विनोद उनियाल, पुनीत मित्तल, शादम शम्स, अनिल गोयल, भगवत प्रसाद मकवाना, आदित्य चौहान, आशीष रावत, सुरेन्द्र राणा, राजीव गुरुंग,विजेंद्र थपलियाल, संकेत नौटियाल, देवेन्द्र बिष्ट, पारस गोयल, तरुण जैन, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, उज्जवल नेगी, प्रदीप कुमार, रतन सिंह चौहान, मोहित शर्मा, अर्चना बागड़ी, संदीप मुखर्जी, सुभाष बालियान, अनिल गुप्ता, बलदेव नेगी, विपिन खंडूरी, गुरप्रीत, बलजीत सोनी, अशोक वर्मा, योगेश घाघट,अनिता गर्ग, आशीष शर्मा, विपुल मंडोली, प्रकाश बडोनी, राहुल लारा, सुमित पाण्डेय, प्रदीप रावत, सुषमा कुकरेती, अवधेश तिवारी, साक्षी, शंकर, यासमीन आलम, शहजाद खान, सुषमा कुकरेती, पूनम ममगाईं, अंजू बिष्ट, हिमानी झा, नीलू साहनी, बबली चौहान, दिव्या नेगी, सीता रावत, संध्या थापा, अंजू, समीना सिद्दीकी, विमला गौड मंजू चौहान समेत महानगर के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!