रायपुर भाजपा में बगावत, मंडल उपाध्यक्ष एवं मंडल मंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी बिष्ट को दिया समर्थन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। रायपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ के बीच लंबे समय से चले आ रही दूरियां चुनाव के दौरान भी बरकरार हैं। मंगलवार को वार्ड नंबर 59 सहत्रधारा रोड स्थित कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के चुनावी कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें गुजराडा से पूर्व प्रधान एवं वार्ड नंबर 59 से भाजपा प्रत्याशी रहे दीपक फरासी, भाजपा तपोवन मंडल मंत्री मनोज कुकरेती ने कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को समर्थन का ऐलान किया।

फरासी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा लगातार की गई कार्यकर्ताओं की अनदेखी के कारण उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को समर्थन दिया है। फरासी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक इस कदर घमंड एवं अहंकार में चूर हैं कि चुनाव में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का सिलसिला लगातार जारी रखा हुआ है जिसके चलते आज हमें यह फैसला लेना पड़ा। पत्रकार वार्ता के दौरान दीपक फरासी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह तो मलाई खाने के लिए व्याकुल रहते हैं। जहां भी मलाई मिलेगी यह वही दौड़ जाएंगे इनका भाजपा की विचारधारा से कोई लेना देना नहीं है।

मंडल मंत्री मनोज कुकरेती ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2002 से 2007 के कार्यकाल के बीच क्षेत्रीय विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने क्षेत्र को आईटी पार्क, खलंगा स्मारक, पॉलिटेक्निक, पंचायत निदेशालय, स्वास्थ्य महानिदेशालय आदि की स्थापना कराकर पंचायतों की जमीनों को बचाने का कार्य किया। वहीं वर्तमान विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बची हुई सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण करवा कर निजी हित साधने का काम किया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व प्रधान आलोक मंगाई, संदीप शर्मा, अभिलाष शर्मा, सौरव उनियाल, नवीन उनियाला, पिंटू दबंग, अजय उनियाल, भाजपा मंडल मंत्री मनोज कुकरेती, पूर्व उपप्रधान विशाल उनियाल, सुधीर सुनहरा, पूर्व प्रधान अजीत सिंह नेगी, अनूप फरासी, जगत सिंह नेगी, गोवर्धन फरासी, नीतीश फरासी, राहुल कुकरेती, अनिकेत शर्मा, अंकुश शर्मा, मोंटू पंत, विद्या भूषण शर्मा, प्रदीप शर्मा, अखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!