विजिलेंस टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर को 75 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की कारवाई के तहत बड़ा एक्शन हुआ है। असिस्टेंट कमिश्नर GST शशिकांत दुबे को 75000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक दुबे राजपुर रोड स्थित एक होटल व्यवसाई को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। उसका चालान करने से लेकर कई धमकी दी जा रही थी। मिली शिकायत पर विजिलेंस ने जांच करते हुए मामले को सही पाया इसके बाद आज दुबे को उनके अपने ऑफिस से रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक इनके ऑफिस रिकॉर्ड से लेकर घर की तलाशी भी लिए जाने की तैयारी चल रही है।

विजिलेंस की टीम ने भृष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को पीड़ित से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। वही विजिलेंस टीम आरोपी के आवास की भी तलाशी ले रही हैं। जानकारी के अनुसार जी.एस.टी. कार्यालय लक्ष्मी रोड, डालनवाला में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर, शशिकान्त दूबे ने शिकायतकर्ता से रेस्टोरेन्ट के बिलों में जी.एस.टी. के नियमों के क्रम में कमियॉ बताकर भारी जुर्माने का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग की गयी, जिसपर विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने मंगलवार को शिकायतकर्ता की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 75,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के देहरादून स्थित आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

एसएसपी विजिलेंस धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल ने ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है। विजिलेंस ने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!