सहारनपुर: DM ने दिया जिलेभर में चारागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आदेश

MS Malik
By
3 Min Read

स्वयं कब्जा छोड़ने की दी सलाह, क्षेत्रीय लेखपाल की होगी जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने चारागाह एवं कब्जे के अंतर्गत चिन्हित भूमि का तहसीलवार कराया सत्यापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद में चारागाह की भूमि के सम्बन्ध में समस्त तहसीलों से सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे जिसके परिणाम स्वरूप जनपद में 655 गाटों का क्षेत्रफल 349.6028 हे० भूमि चारागाह के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, जिसमें से 222 गाटो पर 142. 6957 हे0 क्षेत्रफल पर अवैध कब्जा पाया गया है, जिसमें से 17.0647 हे0 भूमि पर स्थायी एवं 12.631 हे० भूमि पर अस्थायी अवैध कब्जे के अन्तर्गत चिन्हित किया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि चारागाह भूमि पर कब्जा करने एवं कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कब्जाधारियों को स्वयं कब्जा छोड़ने की सलाह दी। उन्होंने लेखपालों को भी निर्देश दिए कि जिनके क्षेत्र में कब्जा संबंधी भूमि मिलेगी उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थायी कब्जे के अन्तर्गत चारागाह भूमि को अभियान चलाकर विधिक कार्यवाही करते हुए 02 माह के अन्दर कब्जामुक्त कराया जाएगा एवं अस्थायी अवैध कब्जे के अन्तर्गत चारागाह भूमि को अभियान चलाकर कब्जामुक्त करते हुए चारागाह भूमि पर गौशालाओं हेतु एवं पशुओ की चराई हेतु बहुवर्षीय हरा चारा यथा- नैपियर, मक्खन घास आदि की रोपाई एवं सहजन, सूबबूल, गूलर तथा पाकड़ आदि का वृक्षारोपण किया जायेगा।

बंसल ने बताया कि तहसील सदर में 59 गाटो पर 59.311 हे० भूमि चारागाह के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है एवं कुल 05 गाटो पर 7.82 हे0 क्षेत्रफल पर अस्थायी अवैध कब्जा पाया गया है।

तहसील नकुड़ में 97 गाटों पर 136.68 हे0 भूमि चारागाह के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है एवं कुल 16 गाटो पर 2.161 हे0 स्थायी एवं 54.165 हे० क्षेत्रफल पर अस्थायी अवैध कब्जा पाया गया है।

तहसील देवबन्द में 167 गाटो पर 35.4918 हे0 भूमि चारागाह के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है एवं कुल 69 गाटों पर 12.3257 हे0 स्थायी एवं 3.5860 हे० क्षेत्रफल पर अस्थायी अवैध कब्जा पाया गया है।

तहसील बेहट में 17 गाटों पर 7.39 हे० भूमि चारागाह के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है एवं 04 गाटों पर 1.522 हे0 स्थायी एवं 3.464 हे० क्षेत्रफल पर अस्थायी अवैध कब्जा पाया गया है।

तहसील रामपुर मनिहारान में 315 गाटों पर 110.73 हे० भूमि चारागाह के रूप राजस्व अभिलेखों में दर्ज है एवं 128 गाटों पर 1.056हे0 स्थायी एंव 56.596 हे0 अस्थायी अवैध कब्जा पाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!