4 आईएएस, 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, श्वेता चौबे बनी एसएसपी पौड़ी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने आज प्रदेश में 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिनमें तीन जनपदों के डीएम और दो जिलों के एसपी शामिल हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फेरबदल का यह सिलसिला जारी रह सकता है।

शासन ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे का तबादला कर बाध्य प्रतीक्षा सूची में रखा है। उनके स्थान पर पौड़ी की जिम्मेदारी पिथौरागढ़ के डीएम आशीष कुमार चौहान को दी गई है।

वहीं जनपद के एसएसपी यशवंत सिंह को भी बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। उनकी जगह चमोली गढ़वाल की एसपी आईपीएस श्वेता चौबे को जिले की कप्तानी सौंपी गई है।

वहीं, तबादलों की इस सूची में आईएएस रीना जोशी को डीएम पिथौरागढ़ और आईएएस अनुराधा पाल को डीएम बागेश्वर बनाया गया है। जबकि आईपीएस श्वेता चौबे को एसएसपी पौड़ी बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!