देहरादून: बिंदाल नदी में बरसात से प्रभावित लोगों से मिले कांग्रेसी नेता, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने बिंदाल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कॉंग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुना,और प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत सामग्री व सहायता पहुंचाने का भरोसा भी दिया और राज्य सरकार से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।

कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने बाढ़ के कारण हुई तबाही को लेकर अपनी आपबीती बताई और सरकार पर अनदेखी करने को लेकर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे हमेशा पीड़ितों के साथ हैं और इस आपदा से उबरने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे और सरकार से मुआवज़े की भी माँग करने की बात कही।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, कॉंग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रदेश संगठन महामंत्री यूथ कांग्रेस प्रियंश चाबड़ा, राजपुर यूथ अध्यक्ष सागर सेमवाल, राकेश पाँवर ,अर्जुन नेगी ,अक़दस शम्शी, नमन कुमार, सौरभ निराला समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!