किन्नरों को सरेआम नग्न होकर हंगामा करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज वाहन सीज, देखें वीडियो

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

सरकारी कार्य मे बाधा डालने तथा सरकारी संपति को नुकसान पहुँचाने पर 04 किन्नरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

उक्त किन्नरों द्वारा अपने वाहन से एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर किया था क्षतिग्रस्त, पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रोकने पर किन्नरों द्वारा पुलिस कर्मियों से की थी अभद्रता

देहरादून। राजपुर रोड मसूरी डायवर्सन पर चार किन्नरों ने उत्पात मचाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया पुलिस द्वारा समझाए जाने पर चारों किन्नरो ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए नग्न होकर उत्पात मचाया। इसके बाद वह राजपुर थाने पहुंचे और वहां भी हंगामा करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ की जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को नियमित चेकिंग के दौरान पिकेट में तैनात पुलिस दल को सूचना मिली कि वाहन संख्या UK07 AW 5775 के द्वारा कुछ वाहनों में टक्कर मार दी गई है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उपरोक्त वाहन को रोका गया, ज़िस पर वाहन में सवार किन्नर बाहर निकले तथा पुलिस द्वारा रोके जाने पर मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके द्वारा नग्न होकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर यातायात व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया गया साथ ही अन्य वाहन सवार लोगो के साथ अभद्रता व मार पीट की गई। पुलिस द्वारा समझाने पर उनके द्वारा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया गया तथा पिकेट में लगे बैरियर को बीच सड़क पर गिरा दिया, जिससे काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा। कुछ समय पश्चात उक्त सभी किन्नर थाना राजपुर पहुँचे तथा वहां हंगामा करते हुए थाने में खड़े वाहनों व अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त किन्नरों एलेक्सा, अलीना, सना, खुशी सभी निवासी कारगी चौक पटेलनगर के विरुद्ध सरकारी कार्य मे बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के संबंध में मु०अ०सं०- 81/25 धारा- 132/352/324(4) BNS में अभियोग पंजीकृत करते हुए उनके वाहन को सीज किया गया। अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!