विधानसभा चुनाव की तैयारियां परखने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा टीम संग आज से उत्तराखंड दौरे पर

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में चुनावी तैयारियों को परखने के लिए निर्वाचन आयोग की टीम बृहस्पतिवार को देहरादून आ रही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा अपनी टीम के साथ दो दिन चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे। 23 व 24 दिसंबर तक बैठकों का दौर चलेगा। जिसमें अधिकारियों के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा बृहस्पतिवार को टीम के साथ देहरादून आएंगे। उनके साथ निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, अनूप चंद्र पांडेय व आयोग के वरिष्ठ अधिकारी दो दिनों तक चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। 23 दिसंबर को देहरादून आकर होटल एलपी विला में राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से चुनाव तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल पुलिस अधिकारी की ओर से प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। 24 दिसंबर को राज्य में स्वीप गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही दिव्यांगजनों, युवा, महिला और 80 वर्ष से अधिक आयु के कुछ मतदाताओं से वार्ता करेंगे। इसके बाद निर्वाचन व्यय निगरानी एजेंसियों से बैठक करेंगे। मुख्य सचिव व पुलिस महानिरीक्षक के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!